विद्या मंदिर साहिबाबाद में दिनांक 22 -03-2021 से 23 -03-2021 दो दिवसीय विद्यालय सॉफ्टवेयर कार्यशाला का आयोजन किया गया | इस कार्यशाला में प्रान्त के 16 जिलो के विद्यालयों के 52 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया | कार्यशाला के उदघाटन सत्र में डॉ. राधेश्याम गुप्ता जी (विद्यालय प्रबंधक, कोषाध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति) का मार्गदर्शन मिला | ICT का प्रयोग करके अपने काम को सरल करने हेतु विभिन्न प्रयोगो के बारे में बताया | अगले दिन चार सत्रों में यह कार्यशाला प्रभावी रूप से संपन्न हुयी | कार्यशाला में आये हुए कार्यालय प्रमुखों को विद्यालय सॉफ्टवेयर के सञ्चालन की विधिवत ट्रेनिंग दी गयी | नए सत्र के लिए सॉफ्टवेयर में जोड़े गए modules जैसे एडमिन पैनल, टीचर पैनल, स्टूडेंट पैनल, की विस्तृत जानकारी दी गयी | सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला को बहुत ही उपयोगी एवं लाभकारी बताया | श्रीमान सचिन जी (प्रान्त आईटी प्रमुख ), श्रीमान मधुकर जी( डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर), श्रीमान गुलशन जी (सदस्य आईटी टोली) ने प्रशिक्षक के तौर पर कार्यशाला के सत्रों को संचालित किया एवं श्री अंकुर पाठक जी (आचार्य ), श्री भरत जी (लैब सहायक) ने कार्यशाला में तकनिकी सहयोग प्रदान किया | श्रीमान विशोक कुमार जी (विद्यालय प्रधानाचार्य) ने ही आये हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर आईटी के क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों के बारे में जानकारी दी , यह विद्यालय सॉफ्टवेयर हमारे लिए बहुउपयोगी है इसकी विशेषताओ को भी उजागर किया | विद्यालय की आईटी टीम एवं व्यवस्था में लगे सभी बंधुओ ने कार्यशाला को सफल बनाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया |