दिनांक : 07/12/2024 को बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर, मेरठ में स्व० श्री चन्दनलाल अग्रवाल जी की स्मृति में एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “तकनीकी लोगो को कम सामाजिक व एकाकी बना रही है |” कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ० सुधांशु अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ) ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया | मंचासीन अतिथियों व निर्णयको का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार शर्मा जी ने कराया | स्व० श्री चन्दनलाल अग्रवाल जी के बारे में तुषार अग्रवाल ने विस्तार से बताया |
इस प्रतियोगिता में मेरठ महानगर के 18 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया | प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष में कहा कि लोग तकनीक पर ज्यादा निर्भर है जो उन्हें सम्बन्धो से दूर कर रहा है | केवल बच्चे ही इसका प्रयोग अधिक नही कर रहे बल्कि माता पिता भी इस पर अधिक निर्भर है | तकनीक का अविष्कार सामाजिकीकारण के लिए हुआ लेकिन यह तो सौतेलेपन को बढ़ा रहा है |
इसके विपरीत विपक्ष में बोलते हुए प्रतिभागियों ने कहा कि तकनीक के माध्यम से हम दूर दराज के सम्बन्धियों से भी सम्पर्क कर पाते है | तकनीकी लोगो के बीच सेतु का कार्य करती है | इंटरनेट ने हमे बहुत ही विकसित बनाया है |
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डी.पी.एस.स्कूल, द्वितीय स्थान पर बालेराम स्कूल व तृतीय स्थान पर सिटी वोकेशनल स्कूल रहा | व्यक्तिगत रूप से पक्ष में बोलते हुए वंश (डी.पी.एस.स्कूल) एवं विपक्ष से बोलते हुए अनन्त (बालेराम स्कूल) प्रथम स्थान पर रहे |
निर्णायक के रूप में डॉ० रीता गर्ग, डॉ विभा गोयल व डॉ० शशि शर्मा रहे | कार्यक्रम का संचालन गितान्शी व आश्वी तायल ने किया |
डॉ० सुधान्शु अग्रवाल जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर श्री मनमोहन गुप्ता , विष्णुशरण गुप्ता, सुधा गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, अपेक्षा गुप्ता, सौरभ रस्तौगी विद्यालय के अंग्रेजी विभगा के सभी शिक्षक / शिक्षिकायें उपस्थित रहे |