समुत्कर्षा (माता- पुत्री गोष्ठी )
Nov 14, 2022
Swami Vivekanand Saraswati Vidya Mandir Sahibabad (Owner)
Kamlesh Singh
Varunica Joshi
Anjali Sinha
Jyoti
Khushi Harshita Kandpal
Abhinav Tripathi
neeraj kumar Tomer
Adarsh Jha
harish kumar
Anchla Das
राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में 12/11/ 2022 शनिवार को 'माता -पुत्री गोष्ठी' का आयोजन किया गया। बालिका का वर्तमान और भविष्य दोनों सुखद एवं स्वर्णिम हो एवं वह अपने जीवन में आने वाली समस्त चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके,इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा 'ग्यारहवीं' की बहनों के लिए माता पुत्री गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती की परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात वंदना के बाद माताओं के सम्मान में स्वागत गीत गाया गया। एक छोटी सी लघु नाटिका के द्वारा छात्राओं ने माता के प्रति अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया। जिसने सभागार में सबका मन मोह लिया। तथा छात्रा ने कविता द्वारा माता- पुत्री के संबंधों को सभागार में उकेरा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ० (सीमा वार्ष्णेय जी रही। इन्होंने छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। एवं इसके शरीर पर पड़ने वाले सूक्ष्म प्रभावो को बताया। तथा डॉ० कविता त्यागी जी ने" छात्रों को अपनी संस्कृति की पहचान" विषय पर बहुत से उदाहरण देकर समझाया। विद्यालय की काउंसलर आचार्य भुवनेश जी द्वारा विभिन्न प्रकार के अनुभवों को माताओं के साथ साझा किया जिससे माता और पुत्री के संबंध ओर मजबूत हो सके। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता जी, प्रबंधक श्रीमान वीरेंद्र जी, उप प्रबंधक श्रीमान आलोक जी, प्रधानाचार्य श्रीमान विशोक जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सोनिया शर्मा जी रही ।अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Add photos
Select people & pets
Create an auto-updating album
Select photos
Tip: Drag photos & videos anywhere to upload
Say something
Say something