नववर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम-सरस्वती शिशु मंदिर, नेहरू नगर, गाजियाबाद-13/04/2021
Apr 16, 2021
 · 
Shared
Vidya Bharti Meerut Prant (Owner)
आज सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद में भारतीय नव वर्ष उत्सव के साथ साथ नवरात्रि पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि जब समाज में अराजकता ,अनाचार और अत्याचार बढ़ते हैं तो इन सब का विनाश करने के लिए देवता की सामूहिक शक्ति से मां दुर्गा का आविर्भाव होता है। जो समाज, विश्व राष्ट्र और में फैली हुए राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों का विनाश करती है। आज भी वही समय चल रहा है। हमें अपनी सामूहिक शक्ति से ऐसी दैव शक्तियों का आह्वान करना है जिससे देश के अराजक तत्व का विनाश हो और राष्ट्र वैभवशाली बनें। कार्यक्रम के पश्चात शंख ध्वनि के साथ मां भगवती की आरती की गई। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
Add photos
Select people & pets
Create an auto-updating album
Select photos
Tip: Drag photos & videos anywhere to upload
Say something
Say something