तीन दिवसीय 33वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर-23/11/2021
Nov 26, 2021
Vidya Bharti Meerut Prant (Owner)
Neeraj Rajput
Anita Sangwan
Ravindra mohan Sharma
rishipal Yadav
Anita Singh
Dharmendra Singh
Ashish sharma
Shashi Prabha
Arvind Kumar
Ankit Mittal
Aadesh Sharma
जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में 33वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेगराजपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन जैन, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति संजीव कुमार, विद्या भारती प.उ.प्र. के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री अरुण खंडेलवाल, विद्या भारती के क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह, विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। ततपश्चात विद्यालय प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती प.उ.प्र. के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्या भारती संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने का कार्य बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती के आधारभूत विषय शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत 33वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों में ही नही अपितु अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भी विद्या भारती के भैया-बहन पदक जीत रहे हैं। यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। केंद्र सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए 'खेलो इंडिया खेलो' जैसी मुहिम चलायी है। जिसका लाभ सभी छात्र-छात्राओं को उठाना चाहिए। एसजीएफआई की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वर्तमान में एसजीएफआई की रैंकिंग में विद्या भारती छठे स्थान पर है। अंत में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति संजीव कुमार ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की। तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण करायी गयी। विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने मशाल प्रज्वलित कर क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। समस्त आगन्तुक अतिथियों ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर हवा में उड़ाकर विश्व शांति का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में विद्यालय के छात्रों ने राधा-कृष्ण पर आधारित शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्षेत्रीय खेल प्रमुख रामकुमार त्यागी ने बताया कि उक्त एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ब्रज प्रदेश के 80 विद्यालयों के करीब 150 खिलाडी प्रतिभाग करेंगे। उक्त प्रतियोगिता आगामी दो दिनों तक विभिन्न निर्णायक मंडल के निर्देशन में सम्पन्न होगी। उदघाटन सत्र में आज दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और हैमर थ्रो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। हैमर थ्रो में अंडर 17 बालक वर्ग में मेरठ प्रान्त के परिनव और बालिका वर्ग में गरिमा तथा अंडर 19 बालक वर्ग में बॉबी और बालिका वर्ग में गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अंडर 17 बालक वर्ग में उत्तराखंड प्रान्त के आर्यवीर तथा बालिका वर्ग में ब्रज प्रान्त की महक चौधरी, अंडर 19 बालक वर्ग में उत्तराखंड प्रान्त के राहुल तथा बालिका वर्ग में मेरठ प्रान्त की ऋतु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अंडर 17 बालक वर्ग में मेरठ प्रांत के अक्षय, बालिका वर्ग में ब्रज प्रान्त की यशोदा, अंडर 19 बालक वर्ग में ब्रज प्रान्त के प्रमोद, बालिका वर्ग में मेरठ प्रान्त की निधि चौधरी प्रथम रही। लंबी कूद अंडर 17 बालिका वर्ग में मेरठ प्रान्त की प्राची तथा अंडर 19 बालिका वर्ग में ब्रज प्रान्त की जयकुमारी प्रथम रही। गोला फेंक अंडर 17 बालक वर्ग में मेरठ प्रान्त के दीपांशु, अंडर 19 में मेरठ प्रान्त के अभिषेक बैंसला ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।
Album is empty