भारत माता वंदन कार्यक्रम - सरस्वती विद्या मंदिर,हस्तिनापुर-03/11/2022
Nov 15, 2022
Vidya Bharti Meerut Prant (Owner)
Vikas Sharma
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हस्तिनापुर मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारत माता बंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अवनीश कुमार ने बोलते हुए कहा कि भारत में प्रत्येक दिन कोई ना कोई त्यौहार मनाया जाता है। भारत रत्नों का भंडार, जिसके चरण समुद्र की लहरें होती हैं, इसका मुकुट हिमालय है, इस धरती पर न जाने कितने ब्रह्म ऋषि, राज ऋषि पैदा हुए हैं, ऐसी पावन भारत माता को हम प्रणाम वंदना करते हैं ।स्वामी विवेकानंद ने कहा हम सभी देवताओं को छोड़कर केवल भारत माता की उपासना करें। स्वामी रामतीर्थ ने स्वयं को भारत के साथ इतना एकात्म कर लिया कि वह कहते थे कि मैं ही भारत हूं मैं चलता हूं तो भारत चलता है। भारत एक ऐसा देश है जिसका ज्ञान पूरे विश्व को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है ।जिस भारत में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, जैसे क्रन्तिकारी जन्में , भगवान श्री राम श्री कृष्ण जिस धरती पर पले ऐसी भारत माता को हम नमन करते हैं एवं उसका वऺदन करते हैं । कार्यक्रम में कर्ण पाल जी, आदेश जी, सविता शर्मा ,अंजली तिवारी, गुड्डन, विजय प्रभा, आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रवेंद्र जी ने किया।
Album is empty